राष्ट्रपति मुर्मू से मिली टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम
भारतीय दृष्टिहीन महिला क्रिकेट टीम जिसने पहली बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीता, उसने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। टीम की इस ऐतिहासिक जीत के सम्मान में राष्ट्रपति को खिलाड़ियों की ओर से एक हस्ताक्षरित क्रिकेट बैट और गेंद भेंट की गई।
राष्ट्रपति मुर्मू ने टीम की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी जीत न केवल देश के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि यह अनेक खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी। उन्होंने टीम के सदस्यों को उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल करियर की शुभकामनाएँ दीं।
राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों द्वारा भेंट किए गए साइन किए हुए बैट और बॉल पर भी अपने हस्ताक्षर किए।
image source:newsonair

