लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म-शताब्दी के अवसर पर राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्थल का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर “राष्ट्र प्रेरणा स्थल” का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।
यह स्थल अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व और उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद, अंत्योदय तथा सुशासन की विचारधारा को समर्पित है। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों और आम लोगों की सहभागिता रही।
अटल बिहारी वाजपेयी जन्म-शताब्दी: लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का लोकार्पण
Date:

