श्रीलंका में चक्रवाती तूफ़ान ‘दिवार’ का कहर: अब तक 153 की मौत, देशभर में आपातकाल लागू

Date:

चक्रवाती तूफ़ान दिवार के बाद श्रीलंका में हो रही लगातार भारी बारिश और बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं। विभिन्न इलाकों में पानी बढ़ने से 153 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 191 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं

राष्ट्रपति कार्यालय के मीडिया डिविज़न के निदेशक जयरत्ने प्रसाद गुलियानसे ने बताया कि स्थिति बिगड़ने के बाद पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया गया है। बीबीसी सिन्हला सेवा से बातचीत में उन्होंने पुष्टि की कि राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।

श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने भी एनडीआरएफ की टीमें भेजी हैं, ताकि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सके।

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि तूफ़ान से मकान, सड़कें और ज़रूरी ढांचों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं और जलभराव की वजह से संपर्क मार्ग पूरी तरह ठप हो गए हैं।

जयरत्ने प्रसाद ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने राहत कार्यों के लिए 80 से ज़्यादा मेडिकल टीमें और बचाव दल तैनात किए हैं। अभी तक 27 हजार से अधिक परिवार इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं और कई इलाकों में हालात अभी भी चिंताजनक हैं।

उन्होंने कहा कि, “हमारा फोकस लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और ज़रूरतमंदों तक मदद पहुंचाने पर है। राहत सामग्री लगातार भेजी जा रही है और प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि और जानें न जाएं।”

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

यात्रियों की सहूलियत और संचालन सुधार के लिए रेलवे ने लागू किया नया किराया ढांचा

रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और ट्रेनों...

गांवों में मतदाता सूची को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने लगाए गड़बड़ी के आरोप

गुलड़िया क्षेत्र के रुखड़ा और कतराई ठाकुरन गांवों में...

अटल बिहारी वाजपेयी जन्म-शताब्दी: लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का लोकार्पण

लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी...