यात्रियों की सहूलियत और संचालन सुधार के लिए रेलवे ने लागू किया नया किराया ढांचा

Date:

रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और ट्रेनों के संचालन को संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से एक नई किराया व्यवस्था लागू कर दी है। इस बदलाव के तहत अनारक्षित और आरक्षित श्रेणियों के किराए में संशोधन किया गया है, जबकि प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन टिकट की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अब यात्री किराए की गणना नई दरों के आधार पर की जाएगी। सामान्य द्वितीय श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराया पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन 216 किलोमीटर से 750 किलोमीटर की दूरी पर 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

इसी तरह, 751 किलोमीटर से 1250 किलोमीटर तक की दूरी के लिए किराए में 10 रुपये, 1251 किलोमीटर से 1750 किलोमीटर तक 15 रुपये और 1751 किलोमीटर से 2250 किलोमीटर तक की यात्रा पर 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

सामान्य शयनयान और सामान्य प्रथम श्रेणी में भी गैर-उपनगरीय यात्राओं के लिए प्रति किलोमीटर एक पैसे की वृद्धि की गई है। वहीं मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में वातानुकूलित और गैर-वातानुकूलित सभी श्रेणियों के किराए में भी प्रति किलोमीटर एक पैसे की बढ़ोतरी लागू की गई है।

हालांकि, राजधानी, शताब्दी, दूरंत, वंदे भारत, हमसफर, अंत्योदय, तेजस जैसी प्रीमियम ट्रेनों के मूल किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही इन ट्रेनों में लगने वाले अतिरिक्त शुल्क जैसे आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज या अन्य अधिभार भी यथावत रखे गए हैं।

रेलवे का कहना है कि यह कदम यात्रियों पर अधिक बोझ डाले बिना सेवा गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गांवों में मतदाता सूची को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने लगाए गड़बड़ी के आरोप

गुलड़िया क्षेत्र के रुखड़ा और कतराई ठाकुरन गांवों में...

अटल बिहारी वाजपेयी जन्म-शताब्दी: लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का लोकार्पण

लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी...